सेकंड मॉर्निंग यूरिन क्या है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 11:37

हमारे शरीर के ऑर्गन या प्रक्रिया सही तरह से चल रही है या नहीं। इस बात का संकेत अक्सर हमारा शरीर देने लगता है। आपने अनुभव भी किया होगा कि बुखार होने से पहले ही आपको संकेत मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ संकेत देता है पेशाब का रंग। आपको बता दें कि यूरिन टेस्ट के जरिए कई बीमारियों और यूरिनरी ट्रैक्ट की दिक्कत का भी पता लगाने का काम आ सकता है।

इसके अलावा लीवर, किडनी और डायबिटीज जैसी बीमारी का पता लगाने के लिए भी यूरिन टेस्ट किए जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो कभी ना कभी अपने जीवन काल में पैथोलॉजिकल यूरिन टेस्ट करा चुके हैं। इसमें यूरीन को अलग - अलग तरह से टेस्ट करके बीमारी का पता लगाया जाता है।

वहीं जर्मनी के Cologne में एक रिसर्च पेपर जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि पेशाब के रंग, बदबू और और इसके बार - बार आने के आधार पर पता चलता है कि कोई गड़बड़ है या नहीं। ज्ञात हो कि यूरीन हमारी किडनी का के उप उत्पाद होता है।
​कौन-कौन से काम करती है किडनी
​
वेस्ट मटेरियल को शरीर से बाहर निकालना
भोजन और दवाओं से विषाक्त पदार्थों को हटाना
शरीर के तरल पदार्थों में संतुलन बनाए रखना
शरीर में ऐसे हार्मोन को रिलीज करना जो रक्तचाप को संतुलित करता है
विटामिन डी का उत्पादन करना जिससे हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहें
रेड ब्लड सेल्स के निर्माण को नियंत्रित रखना

ब्लड शुगर लेवल तुरंत करवा लें चेक, अगर यूरिन के रंग में दिखे ये बदलाव
​पेशाब का बाहर निकलना क्यों जरूरी

पेशाब हमारे शरीर से न केवल विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। बल्कि शरीर में तरल पदार्थों को भी संतुलित करके रखता है। इसके अलावा यह चयापचय प्रक्रिया के दौरान पैदा होने वाले पदार्थों से भी पूरी तरह छुटकारा दिलाने का काम करता है। वहीं यूरिन टेस्ट के जरिए डायबिटीज, लीवर, और मेटाबॉलिज्म संबंधी रोग का भी पता लगाया जा सकता है।

एक व्यक्ति दिन भर में कितनी बार पेशाब करता है यह भी उसके स्वस्थ या अस्वस्थ होने के बारे में बताता है। हाल ही में यूके एनएचएस के द्वारा कहा गया है कि दिन में चार से आठ बार और रात में एक बार पेशाब जाना सामान्य होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info